{"_id":"59a5a4ab4f1c1b07278b463c","slug":"81504027819-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगती हादसे में लापता फौजियों के पते 16 दिन में सार्वजनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगती हादसे में लापता फौजियों के पते 16 दिन में सार्वजनिक
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मांगती में बादल फटने की घटना के बाद लापता हुए सैनिकों के पते 16 दिन बाद मंगलवार को प्रशासन ने सार्वजनिक कर दिए हैं। मांगती हादसे की जांच धारचूला के एसडीएम आरके पांडे से कराई गई। एसडीएम ने मंगलवार को लापता लोगों के नाम और पते जिलाधिकारी सी रविशंकर को उपलब्ध कराए। मांगती में 14 अगस्त को सेना के छह जवानों समेत कुल आठ लोग लापता हुए हैं। इनमें से लगातार खोजबीन के बाद भी किसी का पता नहीं चला है।
एसडीएम द्वारा भेजी गई सूची के अनुसार मांगती में सेना के जेसीओ बाबू लाल निवासी मारीकुपन तहसील बगरापट जिला कोलार कर्नाटक, सैनिक अशोक कुमार निवासी कोडर तहसील वोहानयाल जिला मैनपुरी यूपी, राजकुमार सिंह यादव निवासी भानकी तहसील सैंदपुर जिला गाजीपुर यूपी, शंकर सिंह राठौर निवासी भोगाडीत तहसील किशनगढ़ जिला अजमेर राजस्थान, प्रकाश सिंह निवासी प्रेमनगर पाटन लोहाघाट जिला चंपावत और शशिकांत त्रिपाठी निवासी गजन तहसील रामपुर जिला सतना मध्यप्रदेश लापता हैं।
इनके अलावा स्थानीय लोगों में धारचूला तहसील के तांकुल निवासी दान सिंह, धौलाकोट नेपाल निवासी आन सिंह भी इस घटना के बाद लापता हैं। सेना के एक नायब सूबेदार समेत चार जवान इस घटना में घायल हुए थे। उनको घटना के दिन ही सेना अस्पताल भेज दिया गया था। यह सभी 3 कुमाऊं राइफल्स के हैं। इनमें नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह, नवीन चंद्र, बची नाथ, हवलदार धन सिंह शामिल हैं। मंगलवार को भी धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जारी रही। मंगलवार को 82 व्यक्तियों को गुंजी और गर्ब्यांग पहुंचाया गया और 57 व्यक्तियों को वहां से धारचूला लाया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि आपदा प्रभावित इलाकों में पैदल रास्तों की मरम्मत, टूटे पुलों की जगह अस्थायी पुलों के निर्माण का काम चल रहा है। अभी खोजबीन का काम कुछ दिन तक जारी रहेगा। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस तथा राजस्व पुलिस को लापता लोगों की खोजबीन का काम जारी रखने को कहा गया है। मालपा में एनडीआरएफ के 16 जवान लगातार खोजबीन में लगे हुए हैं। मंगलवार को भी खोजबीन अभियान में कोई कामयाबी नहीं मिल पाई।