{"_id":"5970e59d4f1c1b897e8b4664","slug":"81500571037-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल को व्यापार करने वालों के सामने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल को व्यापार करने वालों के सामने मुसीबत
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जीएसटी लागू होने के बाद झूलापुल से नेपाल को व्यापार करने वाले झूलाघाट कस्बे के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी होने लगी है। केंद्र सरकार ने सभी सीमाओं से बिना जीएसटी नंबर के नेपाल की तरफ सामान ले जाने पर रोक लगा दी है। कस्टम विभाग ने झूलाघाट कस्बे के सभी व्यापारियों से कहा है कि बिना जीएसटी नंबर लिए नेपाल की ओर थोक में कोई सामान न ले जाया जाए।
बृहस्पतिवार की सुबह झूलापुल खुलने से पहले नेपाल की ओर व्यापार के लिए जाने वाले सभी प्रकार के सामान को कस्टम विभाग ने रोक दिया। इस कारण व्यापारियों की मुसीबत बढ़ने लगी है। झूलाघाट बाजार से रोजाना बड़ी मात्रा में नेपाल के बैतड़ी और जूलाघाट को सामान सप्लाई होता है। कस्टम अधीक्षक केएस शुक्ला ने व्यापारियों के साथ बैठक कर जल्दी से जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने को कहा।
इधर, यह भी आशंका है कि जीएसटी लागू होने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तरीके से थोक व्यापार करने वाले कई लोगों का कारोबार बंद हो सकता है। क्योंकि सीमावर्ती कस्बों में कई व्यापारी चाहकर भी जीएसटी में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते। अधिकांश व्यापारियों के पास पैनकार्ड नहीं हैं।