{"_id":"59626ae44f1c1b65438b4626","slug":"81499622116-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूटा और बसौरा में 27.5 नाली जमीन बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूटा और बसौरा में 27.5 नाली जमीन बही
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बारिश ने कूटा और बसौरा में जबरदस्त तबाही मचाई है। कूटा के प्रधान रामी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेद सिंह अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात हुई बारिश से बसौरा के राम सिंह पुत्र प्रताप सिंह की 7 नाली, बसंती देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह की 7.5 नाली, टीका सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की 3 नाली, आन सिंह पुत्र लाल सिंह की 2 नाली, बहादुर सिंह पुत्र प्रताप सिंह की 3 नाली जमीन बह गई है। खेतों में मलबा पट गया है। बताया कि कूटा के ध्यान सिंह पुत्र भवान सिंह की 2.5 नाली, मान सिंह पुत्र चतुर सिंह की 2.5 नाली जमीन भूस्खलन की चपेट में आ गई। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि जमीन बहने से इन किसानों के सामने जीवनयापन का संकट पैदा हो गया है। जमीन बहने की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
ऐंचोली में भी जमीन बही
पिथौरागढ़। नगर के ऐंचोली क्षेत्र में भी बारिश से जमीन को नुकसान पहुंचा है। ऐंचोली निवासी मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि लगातार हुई बारिश से खेती लायक काफी जमीन बह गई है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को जमीन बहने की सूचना देकर मुआवजा देने की मांग की है।
ऐंचोली में भी जमीन बही
पिथौरागढ़। नगर के ऐंचोली क्षेत्र में भी बारिश से जमीन को नुकसान पहुंचा है। ऐंचोली निवासी मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि लगातार हुई बारिश से खेती लायक काफी जमीन बह गई है। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को जमीन बहने की सूचना देकर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन