{"_id":"59610ef74f1c1bb5568b461f","slug":"81499533047-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक महिला समूह को दुग्ध व्यवसाय से जोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक महिला समूह को दुग्ध व्यवसाय से जोड़ा जाएगा
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लक्ष्मीबाई स्वायत्त सहकारिता राईगढ़स्यारी (बेड़ीनाग) के वार्षिक अधिवेशन में प्रत्येक महिला समूह को दुग्ध व्यवसाय से जोड़ने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी ने सहकारिता से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
सहकारिता की सचिव माधवी देवी ने बताया कि वर्ष 2009 में हिमालयन ग्राम विकास समिति गंगोलीहाट ने समूह का गठन किया। वर्ष 2013 में 12 लीटर दूध से शुरू हुआ दुग्ध व्यवसाय आज 150 लीटर प्रतिदिन हो गया है। उन्होंने बताया कि सहकारिता अब तक 18 लाख रुपये की बचत कर चुकी है, इसमें से 16 लाख रुपये का आंतरिक लोन महिलाओं को दिया गया है।
सहकारिता के सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख भंडारी के सामने नगौर में चारा उत्पादन, वनीकरण कराने के साथ ही गरीब सदस्यों को पशु आवास दिलाने, दुग्ध संग्रह केंद्र बनाने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा इसी वित्तीय वर्ष में यह काम कर दिए जाएंगे। अधिवेशन में सहकारिता की अध्यक्ष कमला देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने बेटियों को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान जगत दशौनी, दिनेश पंत, भगवान कोठारी, कमला देवी, बसंती देवी, मंजू देवी समेत 130 महिलाएं मौजूद थीं।