{"_id":"59610ef64f1c1b27718b47d8","slug":"81499533046-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों में रिक्त पदोन्नति के पदों को भरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों में रिक्त पदोन्नति के पदों को भरो
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच ने सरकारी विभागों में रिक्त पदोन्नति के पदों को तत्काल भरने समेत कई मांगें उठाई हैं। मांगों को लेकर उन्होंने वित्त मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन सौंपा है।
राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य कर्मचारी, शिक्षकों के संगठन उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच ने नगरपालिका हाल में बैठक कर मांगों के संबंध में मंथन किया। मंच के मुख्य संयोजक रमेश चंद्र पांडे ने कहा कि राज्य में वर्षों से पदोन्नति के पद रिक्त हैं। 18 एवं 26 वर्ष की समयावधि में एसीपी का लाभ देने की मांग पूरी नहीं की जा रही है। संगठन ने कहा कि सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों को महीने की पहली तारीख को वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए।
बैठक में सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान और भत्तों में बढ़ोतरी करने का निर्णय तत्काल लेने, कार्मिकों के वेतन विसंगति के मामलों का निस्तारण करने के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक के बाद इन लोगों ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंच के सह संयोजक श्याम सिंह रावत, धीरेंद्र पाठक, चंद्रशेखर भट्ट, डीएन पांडे, एमसी जोशी, पीएस डीनियां आदि मौजूद थे।