फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गगोलीहाट में दो मकान क्षतिग्रस्त, गणाईगंगोली तहसील भवन खतरे में

गगोलीहाट में दो मकान क्षतिग्रस्त, गणाईगंगोली तहसील भवन खतरे में

Fri, 07 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
गगोलीहाट में दो मकान क्षतिग्रस्त, गणाईगंगोली तहसील भवन खतरे में
गंगोलीहाट/गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बारिश से गंगोलीहाट में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक बकरी की मौत हो गई है। गणाईगंगोली का कानूनगो भवन भू्स्खलन से खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन


गंगोलीहाट से मिली जानकारी के अनुसार बुरसम गांव में राजेंद्र नाथ का मकान बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। रिठायत निवासी सुनील सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई। नौखुना में मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। ज्वाल-कंडाराछीना, खिरमांडे-वज्यूड़ा और कंडाराछीना-मनखोला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन


जजुट में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। पानी की योजना क्षतिग्रस्त होने से लोग परेशानी में हैं। उधर, गणाई गंगोली के कानूनगो भवन के आंगन की सुरक्षा दीवार ढह गई है। जिससे भवन खतरे की जद में आ गया है। इसी भवन में तहसील कार्यालय संचालित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed