{"_id":"5946b9c74f1c1b2d7c8b45bc","slug":"81497807303-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा कैलाश यात्री घोड़े से गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा कैलाश यात्री घोड़े से गिरकर घायल
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा कैलाश यात्री घोड़े से गिरकर घायल
धारचूला (पिथौरागढ़)। छोटा कैलाश की यात्रा पर जा रहे प्रथम यात्री दल के एक सदस्य को घोड़े से गिरने के कारण चोट आ गई है, जिससे वह गुंजी से आगे नहीं बढ़ पाए। उनको धारचूला वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के आधार शिविर धारचूला स्थित नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु निवासी के कुबेर सपत्नीक छोटा कैलाश की यात्रा पर जा रहे प्रथम दल में शामिल हैं। शनिवार को छियालेख से गुंजी की ओर बढ़ते समय 48 वर्षीय श्री कुबेर घोड़े से गिर गए। उनके पांव में चोट आ गई। उनके साथी किसी तरह उनको गुंजी पड़ाव तक ले गए लेकिन गुंजी से आगे जा पाने में कुबेर असमर्थ हैं।
उनकी पत्नी के सुधा ने भी आगे की यात्रा स्थगित कर दी है। छोटा कैलाश के प्रथम दल में अब 45 यात्री रह गए हैं। यह सभी लोग गुंजी से आगे को रवाना हो गए। यात्राधिकारी आरसी जोशी और दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि कुबेर को ज्यादा चोट नहीं है। उनको सुरक्षित धारचूला लाने की व्यवस्था कर दी गई है।