फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम

सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम
सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों को देने के लिए आयोजित सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम में शनिवार को देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही ने कहा कि केंद्र सरकार की सारी योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। बेलाल म्यूजिक एवं सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति पर आधारित कार्यक्रम से समां बांध दिया। लोकगायक चंद्र प्रकाश ने नंदा सुनंदा तू दैण है जाये की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गायक कैलाश कुमार और हेमा ने हिंदी फिल्मी गीत पेश किए।
विज्ञापन


ग्लोरियल हाइस्कूल, मल्लिकार्जुन विद्यापीठ, वेदा पब्लिक स्कूल, अभिलाषा एकेडमी डीडीहाट, मलयनाथ पब्लिक स्कूल, कन्या इंटर कॉलेज डीडीहाट, शिखर इंटर कॉलेज, सूर्य मांटेसरी इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय मिर्थी के बच्चों ने बेहतरीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ओएनजीसी के सहायक महाप्रबंधक एसएस रावत ने स्कूली बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति पर दस हजार रुपये की धनराशि ओएनजीसी की तरफ से दी। इस दौरान भारी संख्या में दर्शक देर रात तक रामलीला मैदान में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed