फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   764 candidates successful for Excise and Enforcement

आबकारी और प्रवर्तन सिपाही के लिए 764 अभ्यर्थी सफल

Sat, 09 Mar 2019 05:56 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 09 Mar 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
764 candidates successful for Excise and Enforcement
आबकारी भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख हुई। - फोटो : पिथौरागढ़
 उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित आबकारी सिपाही और प्रवर्तन सिपाही की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 764 अभ्यर्थी सफल रहे। परीक्षा के लिए 4127 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 1763 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


केंद्र अधीक्षक जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि 27 फरवरी को ऊंचाई एवं सीने की माप में सफल हो चुके अभ्यर्थियों की बर्फ और बारिश के चलते शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। छूटे अभ्यर्थियों की शुक्रवार को परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 342 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इनमें से 173 सफल और 169 असफल रहे। अभ्यर्थियों की दौड़ आयोजित की गई। साथ ही उनसे चिनअप, सीना माप, लंबी कूद, रस्सी कूद, क्रिकेट बाल थ्रो कराई गई।
विज्ञापन


परीक्षा के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी आरडी पालीवाल, पर्यवेक्षक जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) शौकत अली, सीओ राजन रौतेला, कै. देवी चंद, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुुमार, राहुल कुमार, मनोज वर्मा, महेश उपाध्याय, योगेश जोशी, जितेंद्र वल्दिया, दीपक भट्ट आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed