{"_id":"6171ba4a55c19864e31c8782","slug":"76-roads-closed-in-pithoragarh-and-29-in-champawat-pithoragarh-news-hld4421509142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 76 और चंपावत में 29 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 76 और चंपावत में 29 सड़कें बंद
विज्ञापन
टनकपुर-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्ष्रतिग्रस्त सड़क पर फंसे वाहन
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/चंपावत। बारिश से पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। पिथौरागढ़ जिले में पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग और पांच बार्डर रोड सहित 76 सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर नयाबस्ती के पास सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। चंपावत जिले में टनकपुर-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 29 सड़कें बंद हैं। टनकपुर-घाट एनएच पर चल्थी के पास 35 मीटर सड़क साफ हो गई है।
पिथौरागढ़ जिले में चार दिन से बंद पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग को बृहस्पतिवार को देर सायं सुचारु कर दिया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। जिले में 76 सड़कों पर यातायात अभी जाम है। डीएम डॉ.आशीष चौहान ने निर्माणदायी एजेंसियों को बंद सड़कों को खोलने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम धारचूला के समीप नया बस्ती में पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इसके चलते वाहनों का संचालन ठप हो गया है। दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।
चंपावत जिले में टनकपुर-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 29 सड़कें बंद हैं। टनकपुर-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के पास करीब 35 मीटर सड़क साफ हो गई है। इससे सोमवार से बंद इस मार्ग के शुक्रवार को भी खुलने के आसार कम हैं। जगह-जगह मलबा आने और पेड़ गिरने से आवाजाही ठप है। भारतोली में भी मलबे से लोहाघाट-घाट मार्ग पर आवाजाही बाधित है। एनएच खंड के प्रभारी ईई विवेक कुमार सक्सेना ने चल्थी में सड़क को पहाड़ी की तरफ से काटकर आवाजाही सुचारु की जाएगी। इस काम में दो दिन लगने की संभावना है। इसके अलावा भारतोली में भी भारी मलबा आया है। एनएच खंड की ओर से मार्ग खोलने के लिए 31 मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर पांच जगह आए मलबे से शुक्रवार को सड़क खुलने के आसार काफी कम हैं।
विज्ञापन
67 सड़कें बंद होने से पैदल आवाजाही करने को मजबूर ग्रामीण
पिथौरागढ़। आपदा से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों को पहुंचा है। जिले की 67 ग्रामीण सड़कें तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बंद रहीं। गोवत्सा- ख्वांकोट मोटर मार्ग के बंद होने से लोग परेशान हैं। पप्पू पोखरिया ने बताया कि रास्ते में काफी मलबा जमा है। सभी टैक्सी वाहन गांव में ही फंसे हैं। संवाद
शवदाह के लिए करना पड़ रहा मुश्किलों का सामना
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट एनएच के बंद होने से शवदाह में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। चुपकोट बैंड से पैदल ही रामेश्वर घाट जाना पड़ रहा है।
सड़क बंद होने से घंटों तक फंसी रहीं पांच एंबुुलेंस
पिथौरागढ़। बारिश बंद होने के बाद भी सड़कों पर मलबा आ रहा है। बुधवार की रात पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर सुवालेख के समीप भारी मात्रा में मलबा आ गया। बृहस्पतिवार की सुबह के समय हल्द्वानी सहित स्थानीय क्षेत्रों के लिए जा रहे वाहन फंस गए। पांच एंबुलेंस भी फंसी रहीं। जिसमें चार मरीजों को हायर सेंटर हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। इसके अलावा देवलथल से पिथौरागढ़ की ओर आ रही एक एंबुलेंस भी फंसी रही। दिन में 12 बजे सड़क खुलने के बाद यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान यात्रियों और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चंपावत जिले की बंद 28 ग्रामीण सड़कें:
धौन-दियूरी, धौन-सल्ली, अमोड़ी-छतकोट, ककरालीगेट-ठुलीगाड़, डुंगराबोरा-चकसिलकोट, रोपा-रौखेत, लधौली-दुबचौड़ा, किमतोली-खतेड़ा, सिप्टी-अमकड़िया, हरम-रमैला, ललुवापानी-बनलेख, वालिग-गागर, कठाड़-कमैला, चंपावत-खेतीखान, धूनाघाट-रीठा साहिब, मंच-नीड़, रीठा-रमक, सिमलखेत-सिब्यौली, थुवामौनी-बांसबस्वाड़ी, तिमलागूंठ-सिब्यौलीगूंठ, धूनाघाट-भिंगराड़ा-रीठा साहिब, गौड़ी-किमतोली, मंच-तामली, खटोली, चमदेवल-निडाली, बगौटी-डुंगरालेटी और खेतीखान-गोशनी।