फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
पिथौरागढ़। नौला, धारा संरक्षण के लिए कार्य कर रहे डॉ. पीतांबर अवस्थी ने कनालीछीना विकासखंड के सतगड़ में जल संरक्षण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।


डॉ. अवस्थी ने नौलो में हर साल कम हो रहे पानी के स्तर पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि जलस्रोतों के संरक्षण के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। कहा कि बांज के जंगलों से घिरे सतगड़ में पांच जलस्रोत हैं। सही तरह से संरक्षण के उपाय किए गए तो यह क्षेत्र कई गांवों की प्यास बुझा सकता है। बेकार बहने वाले पानी का भी संरक्षण करना होगा। जलस्रोतों के आसपास चौड़ी पत्ती के पौधे लगाने होंगे। नौले, धारों में सीमेंट के प्रयोग से बचना होगा। अभियान के दौरान जल संरक्षण पर लिखी गई पुस्तक ग्रामीणों को बांटी गई। हरिप्रिया कापड़ी, डिगर देव, चंद्र बल्लभ, महेश, दिनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed