फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वादे निभाने में असफल रही भाजपा सरकार: प्रदीप

वादे निभाने में असफल रही भाजपा सरकार: प्रदीप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
वादे निभाने में असफल रही भाजपा सरकार: प्रदीप
पिथौरागढ़। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता के किए गए वादे निभाने में असफल रही है। कहा कि पिछले पांच वर्ष में राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया। कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 11 हिमालयी राज्यों को ग्रीन बोनस देने का निर्णय लिया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद टम्टा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राफेल अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता से कई वादे किए। राफेल सौदे के भ्रष्टाचार को प्रधानमंत्री कार्यालय का संरक्षण था। कहा कि आज कोर्ट में कह रहे हैं राफेल सौदे के दस्तावेज चोरी हो गए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि दस्तावेज चोरी हो गए थे तो रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने चुनाव के समय दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा किया था। कहा कि वर्तमान में भाजपा की नीतियों के चलते देश में रोजगार कम हो रहे हैं। नोटबंदी ने छोटे कारोबारियों को तबाह कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में उनकी कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। कहा कि टनकपुर-जौलजीबी सड़क बनने से पर्यटन के द्वार खुलते, किसानों को उत्पादों का मूल्य मिलता, लेकिन सड़क का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि कांग्रेस सरकार केंद्र की सत्ता में आई तो लोगों को न्यूनतम आय की गारंटी दी जाएगी और किसानों के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भाजपा के वादों से ठगी जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक मयूख महर, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पार्टी के प्रदेश समन्वयक मुकेश पंत, रमेश पुनेड़ा, एसपी गुलेरिया, भुवन पांडेय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed