फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता:टम्टा

चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता:टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता:टम्टा
पिथौरागढ़। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें टिकट देगी तो वह लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं। यदि किसी अन्य को भी टिकट मिला तो जी-जान से उसे जिताने का काम करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए टम्टा ने कहा है कि देश की जनता मोदी सरकार के झूठे वायदों से परेशान हो गई है। भाजपा के झूठ को कांग्रेस बेनकाब करेगी। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि कांग्रेस की सोच विकास की सोच है। भाजपा केवल बोलती है, करती कुछ नहीं। प्रधानमंत्री के फैसलों से देश की जनता परेशान है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि देश का किसान और जवान मर रहा है। प्रधानमंत्री चुनावी घोषणाएं और रैलियां कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने कहा कि कांग्रेस ही देश की जनता के अच्छे दिन ला सकती है। पूर्व दर्जा मंत्री कर्नल एसपी गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस सैनिकों के हितों की बात करती है, कांग्रेस सैनिकों के साथ है। ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, कांग्रेस प्रदेश समन्वयक मुकेश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, रमेश पुनेड़ा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पदमा बिष्ट, नगर अध्यक्ष पवन मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह, दौलत चंद, रजत विश्वकर्मा, ऋषभ कल्पासी, जितेंद्र भंडारी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed