{"_id":"5c44abe2bdec224af7150abf","slug":"71548004322-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जनवरी को भूख हड़ताल पर रहेंगे बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जनवरी को भूख हड़ताल पर रहेंगे बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सोशल मीडिया में जारी पत्र को सच माना जाए तो यहां स्थित लंदन फोर्ट का नाम सोरगढ़ करने की मांग के समर्थन में अब बंदीगृह के 30 बंदी 21 जनवरी को भूख हड़ताल पर रहेंगे। बंदीगृह की जिम्मेदारी संभाल रहे तहसीलदार केएस धौनी का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
पिथौरागढ़ शहर के बीच में स्थित किले का निर्माण गोरखा शासनकाल में हुआ था। उस समय इसे बाउलिकीगढ़ किला कहा जाता था। बाद में अंग्रेजों ने इसका नाम बदलकर लंदन फोर्ट किया। आजादी के बाद से इस किले में तहसील कार्यालय का संचालन किया गया। दो वर्ष पूर्व इस किले का सौंदर्यीकरण किया गया। वर्तमान में इस किले के संचालन का जिम्मा केएमवीएन को दिया गया है। किले के सौंदर्यीकरण के बाद से तमाम संगठन इसका नाम लंदन फोर्ट से बदलकर सोरगढ़ किला करने की मांग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया में हरीश कापड़ी के नाम से जारी पत्र में दावा किया गया है कि इस मांग को लेकर बंदीगृह में रह रहे लगभग 30 बंदी 21 जनवरी को पूरे दिन भूख हड़ताल करेंगे। बंदियों ने रई झील के निर्माण की मांग भी की है। पत्र में 30 लोगों के नाम हैं और अंतिम नाम हरीश कापड़ी का है। पिथौरागढ़ के तहसीलदार केएस धौनी के मुताबिक यदि बंदियों की ओर से इस तरह की चेतावनी दी है तो सोमवार को बंदीगृह जाकर बातचीत की जाएगी।