{"_id":"5c44aa16bdec2256646aa707","slug":"71548003862-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर सानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं जंगली जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर सानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं जंगली जानवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। विकासखंड के गुड़ौली गांव में जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। जानवरों ने फलों से लेकर खेतों में बोई सब्जियां तक नष्ट कर दी हैं। दिन में बंदर फलों को तो रात में सुअरों के झुंड खेतों को खोदकर सब्जियों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने वन विभाग से बंदरों और सुअरों से निजात दिलाने की मांग की है।
गुड़ौली गांव में संतरा और माल्टा का अच्छा उत्पादन होता है। बंदरों ने इन फलों को व्यापक नुकसान पहुंचा दिया है। सुबह होते ही बंदरों के झुंड खेतों में कब्जा जमा देते हैं। भगाने पर यह कटखने बंदर लोगों पर ही हमला कर रहे हैं। शाम होने के बाद खेतों में सुअर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सुअरों ने गेहूं और मसूर के खेत खोद दिए हैं। खेतों में बोई गडेरी को भी नष्ट कर दी है। किसानों का कहना है कि जंगली जानवरों के कारण उनकी मेहनत बेकार जा रही है।