फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

Fri, 26 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त
पिथौरागढ़। नामांकन पत्रों की जांच में पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष के पद पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। पिथौरागढ़ पालिका में अध्यक्ष पद पर अब 11 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, जबकि 20 वार्डों के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


नगर निकाय नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ सेे अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। शुक्रवार को द्वितीय दिवस की जांच के दौरान मतदाता सूची में नाम न होने के कारण समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश बिष्ट का नामांकन निरस्त किया गया। अध्यक्ष पद के शेष 11 उम्मीदवारों में जगत सिंह खाती कांग्रेस, राजेंद्र रावत भाजपा, केशव राम कार्की बसपा, निर्दलीय भीम सिंह, सहदेव, ललित पंत, मनोज कुमार जोशी ,अजय महर, शमशेर महर, केशव, गोपू महर का नामांकन सही पाया गया।
विज्ञापन


गंगोलीहाट। नगर पंचायत गंगोलीहाट सेे अध्यक्ष पद के लिए 4 और सभासद पद के 25 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। अध्यक्ष पद के लिए सुनीता रावल कांग्रेस, जयश्री पाठक भाजपा, निर्दलीय विमला रावल और गीता बोहरा के नामांकन जांच में सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट। डीडीहाट नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए 4 और सभासद पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। जांच में सभी सही पाए गए। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में कमला चुफाल भाजपा, हेमंती भंडारी कांग्रेस, निर्दलीय धाना देवी, पुष्पा देउपा शामिल हैं।

धारचूला। नगर पालिका धारचूला सेे अध्यक्ष पद के लिए 4 और सभासद पद के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। जांच में सभी सही पाए गए। अध्यक्ष पद पर राजेश्वरी देवी भाजपा, लक्ष्मी गुंज्याल कांग्रेस, निर्दलीय गीता देवी और मंजुला देवी मैदान में हैं।

बेड़ीनाग। नगर पंचायत बेड़ीनाग से अध्यक्ष पद के लिए 8 और सभासद के लिए 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। सभी सही पाए गए। बेड़ीनाग में अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र सिंह कांग्रेस, महेश चंद्र पंत भाजपा, निर्दलीय गोपाल दत्त पंत, हेम चंद्र पंत, प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश राम, गोविंद सिंह पथनी मैदान में हैं।


कर्मियों की लापरवाही जिम्मेदार : बिष्ट
पिथौरागढ़। सपा के प्रदेश सचिव रमेश बिष्ट ने पालिकाध्यक्ष पद पर नामांकन निरस्त होने के लिए मतदाता सूची तैयार करने वाले कर्मियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि उनका शहर के सिनेमा लाइन में पुश्तैनी मकान है। मतदाता सूची में बाहरी लोगों के नाम जुड़े हैं। शहर का नागरिक होने के बावजूद उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मदन सनयाल ने कहा कि समाजवादी सोच रखने वाले प्रत्याशी को पार्टी समर्थन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed