{"_id":"5b2d3ab64f1c1bfa6e8b955c","slug":"71529690806-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा में पुल बनाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा में पुल बनाने की मांग उठाई
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। मुवानी संघर्ष समिति की बैठक में मुवानी घाटी के लोगों ने रामगंगा में मायल, रमतड़ के पास पुल बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुल न बनने से क्षेत्र के कई गांवों को मोटर मार्ग का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने पुल न बनने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। मुवानी में हुई इस बैठक में लोगों ने कहा कि रामगंगा में मायल, रमतड़ के पास मोटर पुल न बनने से ग्राम पंचायत अंगड़िया, दिगरा, भंडारीगांव कमतोली गांव को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा गया कि पुल न बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि पुल बनने से मुवानी घाटी की 15 हजार आबादी सड़क से जुड़ जाएगी। बैठक के बाद डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला, सांसद, कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा को भेजे गए प्रस्ताव में शीघ्र मोटर पुल स्वीकृत करने की मांग की गई। लोगों ने निर्णय लिया कि यदि एक माह के भीतर पुल स्वीकृत नहीं किया जाता है तो क्षेत्र के लोग आंदोलन छेड़ देंगे। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम, दीपक कार्की, राम सिंह राठौर, कृष्ण राम, गोपाल सिंह, भूपाल सिंह, चंदन कार्की, संजय वर्मा, होशियार ऐरी, मुकेश राम, कुंती देवी, विशना देवी, विमला देवी आदि थे।