{"_id":"5b181cec4f1c1bac6e8b6743","slug":"71528306924-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्री दल को रोकने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्री दल को रोकने की चेतावनी
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तराखंड पोनी, पोटर्स संगठन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को धारचूला में रोकने की चेतावनी दी है। उन्होंने पोनी, पोटर्स (घोड़े वालों और मजदूरों) को यात्रा के दौरान काम देने की जिम्मेदारी कुमाऊं मंडल विकास निगम को न देने पर यह एलान किया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने डीएम सी रविशंकर को दिए ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2017 में पोनी, पोटर्स को यात्रियों के साथ भेजने की जिम्मेदारी केएमवीएन को सौंपी गई थी, तब सुचारु रूप से पोनी, पोटर्स को नियमित रूप से काम मिला। किसी भी मजदूर का आर्थिक शोषण नहीं हुआ। वर्ष 2008 से 2016 तक लगेज ठेकेदार को यह काम सौंपा गया, पोनी, पोटर्स को यात्रा में भेजने के नाम पर अवैध वसूली की जाती रही है। कहा है कि इस बार भी मजदूरों को यात्रियों के साथ भेजने का काम लगेज ठेकेदार को देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
मर्तोलिया ने कहा कि ठेकेदारों को शोषण से बचाने के लिए केएमवीएन को यह कार्य सौंपा जाना चाहिए। कहा है कि वर्ष 2018 के अनुबंध में साफ लिखा है कि पोनी, पोटर्स को भेजने में लगेज ठेकेदार कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। यदि लगेज ठेकेदार को यह काम दिया जाता है तो संगठन न्यायालय में वाद दायर करेगा। 14 जून को पहले दल को धारचूला से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा ड्यूटी को पुलिस रवाना
पिथौरागढ़। 12 जून से शुरू होने वाली कैलास मानसरोवर यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जवान रवाना हो गए हैं। ड्यूटी पर जाने से पूर्व जवानों को पुलिस लाइन में एसपी रामचंद्र राजगुरु ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में मित्रता के भाव से कार्य करते हुए यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में जवानों को अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए पुलिस का नाम रोशन करना है।