{"_id":"5b16e13f4f1c1baf6e8b6776","slug":"71528226111-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पेट्रोल और डीजल में लगातार मूल्य वृद्धि के खिलाफ मंगलवार शाम को यहां शहीद स्मारक चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेता रवींद्र बोरा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हुई मूल्य वृद्धि के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए कहा गया कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग भी की गयी। कहा कि इससे कीमतों में कमी आयेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता हेम पंत, मोहन धानिक, हेम उप्रेती, देव सिंह गैड़ा सहित तमाम लोग मौजूद थे। ब्यूरो