{"_id":"5b1427ad4f1c1bfa6e8b6061","slug":"71528047533-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन और निकिता ने मिनी मैराथन जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदन और निकिता ने मिनी मैराथन जीती
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। पुंगराऊं घाटी खेलकूद समिति के तत्वावधान में पांखू में हुई बालक, बालिका वर्ग की मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में कनालीछीना के चंदन दिगारी ने 6 किमी की मिनी मैराथन में सबको पछाड़ते हुए खिताब जीता। बालिका वर्ग में निकिता पहले स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग में बागेश्वर के प्रमोद जोशी ने द्वितीय, पिथौरागढ़ के भावेश भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 5 किमी मिनी मैराथन में निकिता बिष्ट प्रथम, निशा जोशी द्वितीय, मोनिका जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-10 बालक वर्ग में सुमित जोशी प्रथम, बॉबी महरा द्वितीय, भूपेश कार्की ने तृतीय, बालिका वर्ग में संगीता प्रथम, आरती द्वितीय, रिया तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि भगवान सिंह कार्की ने विजेताओं को ट्रॉफी के साथ पांच हजार, तीन हजार और दो हजार का पुरस्कार दिया।
इस दौरान पुंगराऊं घाटी खेलकूद समिति के सचिव बंशीधर जोशी, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह कार्की, शौर्य चक्र विजेता भूपाल सिंह कार्की मौजूद थे। प्रतियोगिता में पचास खिलाड़ियों के प्रतिभाग किया। जिला पंचायत सदस्य सुंदर महरा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समिति अध्यक्ष प्रवीण कार्की ने सभी का आभार जताया।