फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Sat, 14 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती
पिथौरागढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय में भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती संयुक्त संयोजन समिति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में रैली निकली।
विज्ञापन


आंबेडकर पार्क में मुख्य अतिथि हरी राम विश्वकर्मा, पेयजल मंत्री प्रकाश पंत, समिति के अध्यक्ष गोपाल राम सिरोला, डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण किया। नगर में विशाल रैली निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला पंचायत सभागार में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने महेश मुरारी की प्रेरणा पथ काव्य रचना का विमोचन किया। गोविंद राम गौतम, धर्म राम, छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, ललित एम भट्ट, डॉ. परमानंद चौबे, डॉ. कच्चाहारी, मुन्नी टम्टा, विक्रम वाल्मीकि, अमित भारती, हरिनंदन भट्ट आदि थे। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बब्लू की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। आंबेडकर छात्रावास में किशोर कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, देवराज आदि थे। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर संस्था ने निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग। जीआईसी बेड़ीनाग के खेल मैदान से मुख्य बाजार तक भव्य सांस्कृतिक झांकी निकली। मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्राथमिक विद्यालय भट्टीगांव और अन्य स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम दिखाए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, पूर्व मुख्य शिक्षाधिकारी पीआर कोहली, थाना प्रभारी बलवंत कांबोज, हरिप्रसाद लोहिया आदि शामिल थे। संचालन डीआर टम्टा ने किया।

गणाईगंगोली। आंबेडकर भवन टुपरोली में विधायक मीना गंगोला, गोकुल गंगोला, गोविंद पांडेय, रवींद्र बनकोटी, मोहन जोशी आदि ने विचार रखे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
कनालीछीना। तहसील कार्यालय में पेशकार शंकर राम के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस दौरान कविता अन्ना, रमेश पांडे, दीपक भंडारी, इंद्र सिंह गंगोला आदि थे।

मुनस्यारी। शिल्पी विकास समिति के नेतृत्व में रैली निकाली गई। डॉ. दुर्गा प्रसाद, दीवानी राम वर्मा, नरेंद्र कुमार, रमेश राम, प्रेम राम, बसंत राम, रामू राम, आदि ने ब्लॉक सभागार में आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।

डीडीहाट। जयंती पर डीडीहाट में रैली निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रंगारंग कार्यक्रम हुए।

नाचनी। जीआईसी में प्रवक्ता नारायण राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। इस दौरान खुशाल राम, रंजीत पांगती, एसएमसी अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद आदि थे।
गंगोलीहाट। एससी-एसटी टीचर्स संघ ने रैली निकाली। इस दौरान डीके बेरी, ललित पाठक, डॉ. मोहन राम, प्रेम चंद्र, किशोर पंत, दर्पण कुमार, सूर्य प्रकाश कालाकोटी, अजय कुमार, बलवीर प्रसाद, खंड विकास अधिकारी डीआर लोहिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed