{"_id":"5aaff9884f1c1bc0078b610e","slug":"71521482120-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई पट्टी प्रभावितों की समस्या दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई पट्टी प्रभावितों की समस्या दूर करने की मांग
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भूमिया देवता किसान सामाजिक विकास समिति नैनीसैनी, कनारी, पाभें, सुजई, पंडा, ओड़माथा ने डीएम को पत्र देकर नैनीसैनी हवाई पट्टी से प्रभावित काश्तकारों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
ज्ञापन में समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह खड़ायत ने हवाई पट्टी के लिए जमीन लेते समय शासन ने प्रभावित परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने का वायदा किया था। अभी तक यह पूरा नहीं हो पाया है। कहा कि कुआं तोक का पानी लिणकत्या तोक तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। न ही क्रीड़ास्थल के निर्माण, क्रियाकर्म स्थल निर्माण हो पाया है। हवाई पट्टी के अंडर ग्राउंड मार्ग को पूरा करने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हवाई पट्टी में प्रदर्शन किया जाएगा।