{"_id":"5a676bdc4f1c1b7b268b5f57","slug":"71516727260-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरा-सिरतोला सड़क का काम 19 माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरा-सिरतोला सड़क का काम 19 माह से बंद
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के सेरा-सिरतोला मार्ग का निर्माण कार्य 19 माह से बंद है। लोगों ने ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सड़क का निर्माण ठप होने पर नाराजगी जताई।
ग्राम प्रधान नंदन सिंह बथियाल की अध्यक्षता में हुई सेरा ग्रामसभा की बैठक में कहा गया कि सात किमी मार्ग का निर्माण कार्य अगस्त 2016 से शुरू हुआ। कंपनी ने कछुआ गति से काम किया, जिस कारण जनता को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तीन करोड़ रुपये इसके लिए स्वीकृत हुए हैं। लोनिवि 2.5 किमी सड़क बनने का दावा कर रहा है। हकीकत यह है कि जो सड़क बनी है, उसमें वाहनों का संचालन नहीं हो सकता।
सड़क के मलबे से पैदल रास्ते, सिंचाई नहर ध्वस्त हो गई है। कई घरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। गांव के जोगा सिंह का मकान मलबे में दब गया था, उसे एक रुपया भी मुआवजा नहीं मिला। मलबे को डंपिंग जोन में नहीं डाला जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को आंदोलन नहीं करना पड़ेगा। बूथ कमेटी के माध्यम से आम जनता अपनी पीड़ा पार्टी फोरम तक पहुंचा सकती है। कहा कि 19 महीने से काम बंद है। एक भी नोटिस सड़क का निर्माण कर रही कंपनी को नहीं दिया गया। कहा कि मामला सरकार के सामने उठाया जाएगा। बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री उत्तम गोस्वामी, सुंदर बथियाल, कुंदन बथियाल, प्रकाश गोस्वामी, चंचल सिंह महर, प्रकाश रावत, जीवन जेठा, देवेंद्र महर, नैन सिंह आदि मौजूद थे।