{"_id":"5a2c1a584f1c1bd0408bbbdc","slug":"71512839768-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य रेखा जोशी का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य रेखा जोशी का सम्मान
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य रेखा जोशी का शनिवार को यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सम्मान किया और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयास की सराहना की। श्रीमती जोशी लंबे समय से इस विद्यालय की प्रधानाचार्य हैं। विद्यालय की छात्राएं सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के साथ-साथ पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहती हैं।
सम्मान समारोह में मौजूद डीएम सी रविशंकर ने कहा कि जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं उनसे समाज को सीख लेनी चाहिए। जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने सामाजिक गतिविधियों में विद्यालय की बालिकाओं की सक्रियता की सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि श्रीमती जोशी महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी लगातार काम कर रही हैं।
देवसिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पंत ने कहा कि अच्छे कामों के आधार पर ही सम्मान पाने का हक होता है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, डॉ. बीएस गोबाड़ी, रमेश चंद्र शर्मा, आशीष सौन, तपन रावत, अनिल रौतेला, दिनेश कापड़ी, पूरन चंद्र जोशी आदि मौजूद थे। संचालन समाजसेवी जुगल किशोर पांडे ने किया। मुन्ना जोशी ने गिटार पर धुन बजाई।