{"_id":"59c153154f1c1bae688b5684","slug":"71505841941-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद सड़कों को खोलने के प्रयास नहीं किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद सड़कों को खोलने के प्रयास नहीं किए
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आपदा के दौरान लंबे समय तक बंद रही सड़कों को खोलने की कोशिश ही नहीं की गई। डीएम सी रविशंकर ने राजस्व विभाग की ओर से की गई जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है। डीएम ने रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए हैं। डीएम ने मानसून काल से पहले सड़कों का काम पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा है कि सड़कों में काम होते हुए नहीं पाया जाएगा तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विकास भवन सभागार में राज्य, केंद्र वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि आपदा के दौरान लंबे समय तक बंद रही सड़कों की जांच रिपोर्ट में सड़कों को खोलने का प्रयास तक न करने की पुष्टि हुई है। कहा कि मानसून समाप्ति की ओर है, लिहाजा शीतकाल से पहले सड़कों के काम पूरे हो जाने चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर काम करना होगा। कहा कि डामरीकरण का कार्य भी इस अवधि में हो जाना चाहिए। सड़क पर काम होते हुए दिखाई देना चाहिए। कहा कि एसडीएम और अन्य अधिकारी सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
डीएम ने विजिलेंस जांच के कारण लंबित 12 सड़कों का काम पूरा कराने के लिए शासन और लोनिवि के मुख्य अभियंता को पत्र भेजने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए। कहा कि वह स्वयं भी इस संबंध में शासन को पत्र भेजेंगे। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों से मीडिया में आई खबरों की संज्ञान लेने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए पंजिका में शिकायतों को दर्ज कर उनका समाधान करें। डीएम ने कहा कि किसी भी सड़क का मलबा कृषि भूमि और सड़क के किनारे फेंका मिला तो भी संबंधित को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।