{"_id":"59b423514f1c1be57f8b571c","slug":"71504977745-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के लिए बनाई गई अस्थायी सड़क बंद करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन के लिए बनाई गई अस्थायी सड़क बंद करने का आदेश
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। थल में रामगंगा से लगातार हो रहे खनन की शिकायत मिलने पर शनिवार को एसडीएम वैभव गुप्ता ने छापा मारा। एसडीएम के आने की सूचना मिलते ही माफिया भाग गए, लेकिन उनकी ओर से जमा की गई सारी खनन सामग्री जब्त कर ली गई।
एसडीएम ने नदी तक अवैध तरीके से बनाई गई सड़क को बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही नदी के तट तक जाने वाली सड़क पर पुलिस से बैरियर लगाने को कहा गया। बताया गया कि दो माह पहले नदी के तट की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बैरियर लगाया था, लेकिन दस दिन पहले इस बैरियर को बिना कारण हटा दिया गया।
एसडीएम ने कहा कि जो भी वाहन खनन सामग्री के साथ पकड़ा जाएगा, उसे मौके पर ही सीज कर दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि अवैध खनन को रोकने के लिए बराबर निगरानी करें। बताया गया कि थल में रामगंगा से बारिश के मौसम में भी धड़ल्ले से खनन जारी रहा। एसडीएम के साथ थाना प्रभारी पीआर आगरी भी थे, जबकि स्थानीय निवासी दामोदर भट्ट, हरिशंकर भट्ट, अनिल कार्की ने खनन से हो रहे नुकसान की जानकारी एसडीएम को दी।