{"_id":"59b0338e4f1c1bf77f8b4726","slug":"71504719758-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंत चतुर्दशी मेले में उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंत चतुर्दशी मेले में उमड़ी लोगों की भीड़
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग मंदिर में मंगलवार रात लगे अनंत चतुर्दशी के मेले में लोगों की भारी भीड़ रही। बेड़ीनाग मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर देर रात तक चला। रात को देव जागरण का आयोजन हुआ। आधी रात के बाद देवडांगर में बेड़ीनाग देवता अवतरित हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
इधर, मुख्य बाजार में पूरी रात चहल-पहल बनी रही। पुराना बाजार में चांचरी के आयोजन में महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत की। चांचरी के जिलार मोहन सिंह, राजन राम आदि के नेतृत्व में सारी रात यह आयोजन चला। हजारों लोगों ने मनोरंजन की इस पौराणिक विधा का आनंद लिया। मेले में जलेबी सहित कई परंपरागत पकवानों की दुकानों में भीड़ थी। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मेला बुधवार की सुबह तक चलता रहा।