फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सड़क को लिए त्यागपत्र देंगे प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य

सड़क को लिए त्यागपत्र देंगे प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य

Tue, 18 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क को लिए त्यागपत्र देंगे प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य
पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड के ग्राम पंचायत रांयाबजेता एवं डुंगरी के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने पदों से त्यागपत्र देने के साथ ही गांव से जिला मुख्यालय तक पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। पंचायत प्रतिनिधियों के इस ऐलान से राजनीतिक दलों में खलबली मची है। भाजपा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा कि गांव के लोग सड़क की मांग को लेकर यह कदम उठा रहे हैं। रांयाबजेता और डुंगरी तक सड़क बनाने के लिए निविदा आमंत्रित हो चुकी है, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बताया गया कि रांयाबजेता के प्रधान रमेश राम, डुंगरी की प्रधान पुष्पा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी ने अपने पद से इस्तीफा देकर 27 जुलाई को गांव से जिला मुख्यालय तक पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। भाजपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दुलियाबगड़ से ग्राम रांयाबजेता होते हुए डुंगरी तक मार्ग के निर्माण का काम शुरू न होने से नाराज पंचायत प्रतिनिधि यह कदम उठा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के इस कदम से सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


मर्तोलिया ने कहा कि यह असंतोष पिछली सरकार के समय से ही उठ रहा था, लेकिन पिछली सरकार में विकास के लिए आवाज उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने के डर से लोग यह साहस नहीं कर पाए। भाजपा ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि सड़क निर्माण में जो भी अड़चन आ रही है उसे तत्काल दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed