{"_id":"666736fe59c6b5e415052ac4","slug":"69098-plants-will-be-planted-in-pithoragarh-during-monsoon-season-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114245-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मानसूनकाल में किया जाएगा 69098 पौधों का रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मानसूनकाल में किया जाएगा 69098 पौधों का रोपण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में उद्यान विभाग मानसूनकाल में 69098 पौधों का रोपण करेगा। इसके अलावा 2500 पौधे निशुल्क बांटेगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय दोगुना करना है। उद्यान विभाग ने इसकी कार्य योजना बना दी है।
उद्यान विभाग जिला योजना में लगड़ा आम के 7500, दशहरी आम के 7050, रोजसेंटेड प्रजाति की लीची के 11900, अमरूद कल्मी की इलाहबादी सफेदा ललित एल-49 के 8781, माल्टा बडेड कल्मी और बीजू प्रजाति के 4000, कागजी नींबू के 16060, संतरे के 5500, बड़े नींबू के 2000, अनार के 2307, कटहल के 2000, जामुन के 1000 और आंवले के 1000 पौधों का रोपण करेगा। जिला योजना में 19000, मुख्यमंत्री एकीकृत विकास योजना में 9000, निशुल्क 25500, एचएमएनईएस योजना के तहत 1598 पौधे देगा। मानसूनकाल शुरू होते ही उद्यान विभाग काश्तकारों को पौधे बांटना शुरू कर देगा। निशुल्क पौधे बांटने का मुख्य उद्देश्य काश्तकारों को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय में सुधार करना है।
-- -- -- -
इनसेट कोट-
मानूसनकाल में फलदार पौधों के रोपण के लिए कार्य योजना बना दी है। जैसे ही पौधे उपलब्ध होंगे उन्हें काश्तकारों को देना शुरू कर दिया जाएगा।
त्रिलोकी राय, डीएचओ पिथौरागढ़।