{"_id":"6206b0e4e911c701964d4087","slug":"686-boxes-of-liquor-caught-in-pithoragarh-three-days-before-the-election-pithoragarh-news-hld45347291","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से तीन दिन पहले पिथौरागढ़ में पकड़ी 686 पेटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से तीन दिन पहले पिथौरागढ़ में पकड़ी 686 पेटी शराब
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चुनाव से तीन दिन पहले एसओजी और पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पिथौरागढ़ में संयुक्त टीम ने अंग्रेजी शराब की 686 पेटियां पकड़ी हैं। इसकी कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शराब को चुनाव में खपाने की आशंका जताई जा रही है।
एसओजी और पुलिस टीम ने शुक्रवार को सीओ सुमित पांडे के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अंग्रेजी शराब की दुकान मल्ल पैलेस पिथौरागढ़ में छापा मारकर विभिन्न मार्का की 58 पव्वे और छह बोतलों समेत कुल 29 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब जब्त कर लिंठ्यूड़ा निवासी आरोपी अशोक लुंठी को गिरफ्तार कर लिया। केएमओयू स्टेशन के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में छापा मारा। दुकान में विमल अधिकारी, भुवन सिंह गुंज्याल, रमेश सिंह खनका उर्फ रमिया मिले। दुकान के प्रपत्र चेक कर स्टॉक रजिस्टर का दुकान में मौजूद स्टॉक से मिलान किया तो 144 पेटियों का विवरण अंकित नहीं मिला। दुकान स्वामी भुवन सिंह गुंज्याल से बरामद माल के बारे में पूछताछ कर बैच नंबर समेत शराब के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। दुकान स्वामी ने कहा कि उसके पास शराब के कोई भी प्रपत्र या रिकॉर्ड नहीं है। उसने यह माल कुछ सालों से वड्डा तिराहे पर नगरकोटी कांप्लेक्स में बने अपने गोदाम में रखा था, जिसे वह धीरे-धीरे अपनी शराब की दुकान में बेच रहा था ताकि पहले के बचे माल पर उसे टैक्स न देना पड़े।
आरोपी भुवन सिंह गुंज्याल की निशानदेही पर नगरकोटी कांप्लेक्स के भूतल पर बने गोदाम में चेकिंग की तो विभिन्न मार्का की कुल 513 पेटियां मिलीं, जिनके भी कोई वैध प्रपत्र नहीं थे। हालांकि भुवन सिंह गुंज्याल और रमेश सिंह खनका उर्फ रमिया अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शराब बरामद कर विमल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 70 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
टीम में ये रहे मौजूद
पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश पांडे, एसआई पवन जोशी, एसआई जावेद हसन, एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, मनीष कुमार, भुवन पांडे, बृजेश नयाल, अशोक बुधियाल, संदीप चंद, कुंवर पाल, गोविंद सिंह, सुरेश बोरा, महेश बोरा, संजीत राणा, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।