{"_id":"5d98cfb78ebc3e015d44cfa0","slug":"67-08-pratishat-matadaan-pithoragarh-news-hld359348872","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विकासखंडों में पहले चरण में हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विकासखंडों में पहले चरण में हुआ मतदान
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के विण विकास खंड में पांच बजे बाद लगी मतदाताओं की कतार। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
तीन विकासखंडों में पहले चरण में हुआ 67. 08 प्रतिशत मतदान
तीनों विकासखंडों में जिपं के 48, क्षेत्र पंचायत के 282, प्रधान के 592 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद
वर्ष 2014 के चुनाव में कनालीछीना में 71.29, विण में 73. 34 और मूनाकोट में 72.49 प्रतिशत हुआ था मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
पिथौरागढ़। पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिले के विण, मूनाकोट और कनालीछीना विकासखंड में चुनाव संपन्न हो गए हैं। विण में 69.12 मूनाकोट में 67.98 और कनालीछीना विकासखंड में 63.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। वर्ष 2014 के चुनाव में कनालीछीना में 71.29, विण में 73. 34 और मूनाकोट में 72.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीनों विकासखंडों में जिला पंचायत के 17, क्षेत्र पंचायत के 282, प्रधान के 592 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है।
तीनों विकासखंडों के 284 मतदेय स्थलों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरु हो गया था। मतदाता सुुबह बड़ी तादात में वोट डालने के लिए घरों से बाहर निलके। पहले 2 घंटे में 10 बजे तक विण में 14.42 प्रतिशत, मूनाकोट में 13.97 प्रतिशत, कनालीछीना में 8.40 प्रतिशत वोट पड़े। 10 से 12 बजे तक विण में 30.93 प्रतिशत, मूनाकोट में 32.38, कनालीछीना में 31.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। 12 बजे से 2 बजे तक विण से 45.32, मूनाकोट में 43.85, कनालीछीना में 39.37 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक विण में 59.74 प्रतिशत, मूनाकोट में 56.50 प्रतिशत, कनालीछीना में 52.06 प्रतिशत मत पड़े थे। सुबह मतदान में तेजी रही। दोपहर बाद मतदान धीमा रहा। शाम को मतदान में एक बार फिर तेजी आई।
विण विकासखंड में जिला पंचायत की 5, मूनाकोट में 4 और कनालीछीना में 3 सीट हैं। विण की एक जिला पंचायत सीट छानापांडे में निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था। विण में केवल 4 जिला पं चायत सीटों पर चुनाव हो रहा है। विण में क्षेत्र पंचायत की 39, मूनाकोट में 37 और कनालीछीना में 33 सीटें हैं। विण में ग्राम प्रधान की 85, मूनाकोट की 76 और कनालीछीना की 92 सीटों के लिए चुनाव हुआ है। विण में कुल मतदाताओं की संख्या 43384 है। इसमें 22207 महिला मतदाता हैं। मूनाकोट में कुल मतदाताओं की संख्या 37263 है। इसमें 19153 महिला मतदाता हैं। कनालीछीना में 36821 मतदाता हैं। इनमें 18352 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
इनसेट
तीनों ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य की 856 सीटें रिक्त
पिथौरागढ़। विण में ग्राम पंचायत सदस्य की 625 सीटें हैं। 249 सीटों में ही चुनाव हो रहा है। शेष सीटें रिक्त हैं। मूनाकोट में 554 में से 251 में ही नामांकन हुए थे। शेष सीटें खाली हैं। कनालीछीना में 650 सीटों में से 356 में ही नामांकन हुआ था। शेष सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों में छह महीने के भीतर उप चुनाव होंगे।
05 पीटीएच 15 से 20 और 27 पी

एक बूथ मे मतदान के बाद मतपत्र मतपेटी में डालती महिला। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

मूनाकोट ब्लाक के लेलू मतदान केंद्र में कतार में खड़ी महिलाएं। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH