{"_id":"5ca0fecbbdec22147760ffb1","slug":"61554054859-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने अब टकाना में तोड़े वाहनों के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने अब टकाना में तोड़े वाहनों के शीशे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में अराजक तत्वों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अराजक तत्वों ने टकाना क्षेत्र में भी वाहनों के शीशे तोड़ डाले। सड़कों के किनारे पार्क किए गए वाहनों के शीशे तोड़ने से वाहन स्वामियों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने जीआईसी में खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़ दिए थे। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से अराजक तत्वों का पता लगाने का प्रयास किया था लेकिन सड़क किनारे सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से तोड़फोड़ करने वाले पकड़ में नहीं आ सके। इधर अराजक तत्वों ने स्टेडियम को जाने वाली सड़क में किनारे खड़ी दो कारों के शीशे चकनाचूर कर दिए। नगर में दुपहिया वाहनों से ईंधन और बैटरी चोरी करने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इस तरह की घटनाओं से सड़क किनारे वाहनों को पार्क करने वाले वाहन स्वामी चिंतित हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे अराजक तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।