{"_id":"5c9baa5dbdec22147337476b","slug":"61553705565-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटुलीधार में स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटुलीधार में स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से छात्राओं के लिए बेटुलीधार में आयोजित स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया है। पांच दिनी प्रशिक्षण में 15 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी असित आनंद ने किया।
उन्होंने छात्राओं से प्रशिक्षण का लाभ स्वरोजगार के क्षेत्र में करने का अनुरोध किया। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि प्रशिक्षण बीएडीपी मद से दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देशी-विदेशी पर्यटकों को भी सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक निशुल्क स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बताया कि इस वर्ष अभी तक 50 से अधिक प्रतिभागियों को स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया गया है। इस अवसर पर रुद्राक्ष का पौधा रोपा गया। इस मौके पर लक्ष्मण राम, खुशाल कुमार, षष्टी भट्ट, नरेंद्र कुमार, जसमल राम आदि मौजूद रहे।