{"_id":"5c796270bdec224c974d1f53","slug":"61551458928-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर तक तैयार हो जाएगी बहुमंजिली पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर तक तैयार हो जाएगी बहुमंजिली पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। शहर में पिछले ढाई साल से निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग इसी वर्ष अक्तूबर में बन जाएगी। पार्किंग के
लिए शासन ने धन की व्यवस्था कर दी है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने इसकी पुष्टि की है।
करीब 70000 आबादी वाले पिथौरागढ़ शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार ने करीब ढाई साल पहले बहुमंजिली पार्किंग को मंजूरी दी थी। पर्यटन विभाग के सहयोग से बनने वाली पार्किंग के निर्माण का जिम्मा एडीबी की परियोजना निर्माण इकाई भीमताल को दिया गया है। 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पार्किंग का निर्माण कार्य जून 2016 में शुरु हुआ। पार्किंग को जुलाई 2018 में बनकर तैयार हो जाना चाहिए था लेकिन धन की कमी आड़े आ गई।
वर्तमान तक लगभग 8 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। करीब 40 प्रतिशत कार्य शेष हैं। 250 वाहन क्षमता वाली बहुमंजिली पार्किंग का ढांचा बन गया है। पार्किंग के लिए 10 करोड़ रुपये की दरकार और है। शुक्रवार को प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने फोन हुई बातचीत में बताया कि बहुमंजिली पार्किंग के लिए एक सप्ताह के भीतर दस करोड़ रुपये अवमुक्त हो जाएंगे।
पीआईयू के अवर अभियंता विनीत कुमार सिंह का कहना है कि अक्तूबर तक पार्किंग तैयार कर ली जाएगी। शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। इससे अक्सर जाम लगता है। निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग का काम पूरा होने के बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है।