{"_id":"5baa6d34867a557f624a0682","slug":"61537895732-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार का पिंडदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार का पिंडदान किया
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। फसली और ऋण माफी का वादा पूरा न होने से नाराज किसानों ने पितृपक्ष के पहले दिन मंगलवार को केंद्र और राज्य सरकार का श्राद्ध करने के साथ ही पिंडदान किया।
किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी, संरक्षक शंकर राम कोहली के नेतृत्व में गांधीचौक पर एकत्र किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने किसानों के फसली और कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में हुई सभाओं में किसानों के ऋण माफ करने का वादा किया था।
सत्ता में आने के बाद भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी किसानों से किया वादा भूल गए हैं। किसानों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे पत्र में वादाखिलाफी और श्राद्ध करने की जानकारी दी है। इस दौरान जगदीश प्रसाद, मानी राम, देव राम, अनिल चंद, दीवानी राम, माधो चंद, कमान सिंह, जगदीश विश्वकर्मा थे।