फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश

पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश

Fri, 22 Jun 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने अचानक से करवट बदल ली। दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे लेकिन शाम को छह बजे बाद अचानक से आसमान बादलों से पट गया। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले तीन दिनों से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को भी दोपहर में तेज गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम को अचानक से आसमान में काली बदरी घिर आई। इससे शाम होते ही अंधेरा पसर गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई। जंगलों में लगी छिटपुट आग भी बारिश से बुझ गई।
विज्ञापन

बेड़ीनाग। शाम को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नगर में बंद नालियों और स्कबरों के कारण कई जगह पानी सड़कों में बह कर लोगों के घरों में घुस गया। क्षेत्र में शाम पांच बजे तेज बारिश शुरू हुई और एक घंटे तक रही। सड़क पर पानी बहने से स्टेट बैंक चौराहे और टी स्टेट के पास लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एपी सक्सेना ने बताया कि तेज बारिश से नालियां चोक हो जा रही हैं। स्टेट बैंक चौराहे के नाले को खुलवाया जा रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता बसंत कुमार से वार्ता की गयी है। गणाई गंगोली में भी तेज बारिश के चलते शाम के समय जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed