{"_id":"5b2aa7814f1c1bfd6e8b8e00","slug":"61529522049-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिब्बती मंडी तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी, भारत-चीन व्यापार की हुई औपचारिक शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिब्बती मंडी तकलाकोट पहुंचे भारतीय व्यापारी, भारत-चीन व्यापार की हुई औपचारिक शुरुआत
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। वर्ष 2018 के भारत-चीन व्यापार की औपचारिक शुरुआत हो गई है। मंगलवार को चार भारतीय व्यापारी व नौ हेल्परों का दल तिब्बती मंडी तकलाकोट पहुंच गया है। पहले दिन मात्र तीन हजार छह सौ रुपये का व्यापार हुआ। वर्षों बाद यह पहला मौका है जब कैलाश यात्रा के साथ ही भारत-चीन व्यापार भी शुरू हुआ है।
ट्रेड सहायक व तहसील के प्रशासनिक अधिकारी प्रहलाद सिंह कुटियाल ने बताया कि भारतीय व्यापारी तकलाकोट पहुंच चुके हैं। भारतीय व्यापारियों के प्रथम व्यापारिक दल ने मंडी में पहुंचते ही 3600 रुपये के सामान की बिक्री की। इस बार प्रशासन के सक्रियता से सभी जरूरी कागजात बनने व सभी विभागों के समय से भारतीय मंडी गुंजी में पहुंचने के कारण पहली बार जून में ही भारतीय व्यापारी तकलाकोट पहुंचने में सफल रहे। इससे व्यापारी भी काफी उत्साहित हैं। भारत चीन व्यापार समिति के जीवन रौंकली, दिनेश गुंज्याल दौलत रायपा आदि ने भी प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
सामान गुंजी पहुंचाने में हुई परेशानी
- इस बार सीमा सड़क निर्माण के दौरान नज्यंग व लखनपुर के बीच समय से सड़क निर्माण पूरा नहीं होने से व्यापारियों को अपने सामान को गुंजी पहुंचाने में काफी परेशानी हुई। भारतीय व्यापारियों को अपने सामान को नज्यंग में रास्ते में ही तिरपाल व टैंटों में रखना पड़ा था। अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार भारत-चीन व्यापार जुलाई पहले सप्ताह से ही शुरू हो पाएगा, लेकिन प्रशासन ने समय पर व्यापार शुरू करा कर व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। अब भारतीय व्यापारी अक्तूबर अंतिम सप्ताह में ही स्वदेश आएंगे।
विज्ञापन
............
- इन वस्तुओं का होता है व्यापार
- भारतीय व्यापारी भारत से गुड़, मिश्री, रेडीमेड कपड़े, एल्यूमीनियम के बर्तन, कॉफी, टॉफियां, सुर्ती, नश्वार, सौंदर्य प्रसाधन का सामान लेकर गए हैं। जो तकलाकोट से ऊन, गोट पसम, तिब्बती चाय, छिरबी, याक की पूंछ, जैकेट, कंबल, जूते, चीन निर्मित रजाईयां ‘चरू‘ आदि लेकर भारत आएंगे। अभी तक प्रशासन द्वारा व्यापारी व हेल्परों के लिए 144 ट्रेड पास जारी किए जा चुके हैं।