फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   राज्य आंदोलनकारियों के साथ अन्याय कर रही सरकार

राज्य आंदोलनकारियों के साथ अन्याय कर रही सरकार

Sun, 18 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों के साथ अन्याय कर रही सरकार
डीडीहाट/पिथौरागढ़। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति की बैठक में राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डीडीहाट के लोगों का चिन्हीकरण नहीं होने पर रोष जताया गया। कहा गया कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन


डीडीहाट के रामलीला मैदान में समिति के मंडलीय अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता और तरुण पाल के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डीडीहाट के आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं किया गया है। लोगों ने कई वर्षों तक राज्य आंदोलन की लड़ाई लड़ी। वर्ष 1994 के निर्णायक आंदोलन में लोगों की अहम भूमिका रही। गुरुरानी ने कहा कि सरकार ने क्षैतिज आरक्षण के मामले में हाइकोर्ट में उचित पैरवी नहीं की। न्यायालय ने आरक्षण समाप्त कर दिया। कहा कि आंदोलनकारी अपने सम्मान की लड़ाई स्वयं लड़ेंगे।
विज्ञापन


बैठक में राज्य आंदोलनकारी समिति डीडीहाट की कार्यकारिणी का गठन कर वीरजंग पाल को अध्यक्ष, तरुण पाल को महामंत्री, दान सिंह कन्याल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह रावत, सुनील साह को उपाध्यक्ष, लक्ष्मी देवी को महिला उपाध्यक्ष, पप्पू खोलिया को संयुक्त मंत्री, दिनेश जोशी को कोषाध्यक्ष, गोविंद बल्लभ भट्ट, गोविंद लाल साह, शेर सिंह शाही, दीवान सिंह सामंत, भवान सिंह अल्मिया, होशियार कन्याल, महिमन सिंह, दीवान सिंह देउपा, सरेंद्र भड़ को सलाहकार चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed