{"_id":"5a54ec6c4f1c1b4a018b69cd","slug":"61515514988-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों को 15 दिन के अंतराल में भुगतान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों को 15 दिन के अंतराल में भुगतान करें
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ग्राम्य विकास विभाग ने ‘मनरेगा, सुशासन एक पहल’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन कर कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने किया। उन्होंने मनरेगा मजदूर को 15 दिन के अंतराल में मजदूरी का भुगतान करने के साथ ही 15 जनवरी तक मनरेगा श्रमिक का बैंक खाता नंबर, आधार नंबर विकासखंड कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने अधिकारी, कर्मचारियों से कार्यशैली में और सुधार लाते हुए जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी मनरेगा श्रमिक को भुगतान के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इस बात का ध्यान सभी को रखना होगा। हर 15 दिन में मजदूर को भुगतान करना होगा।
इसकी जिम्मेदारी रोजगार सहायक और संबंधित खंड विकास अधिकारी की होगी। यदि कहीं से कोई शिकायत मिली और गड़बड़ी पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने कहा रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही समय पर भुगतान करना ही सुशासन है।
विज्ञापन
जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने बताया कि मनरेगा में 15 रजिस्टरों के स्थान पर 7 रजिस्टर बनाए गए हैं। उन्होंने कार्य मांगने से लेकर मजदूरी, सामग्री आदि का लेखाजोखा ऑनलाइन करने की जानकारी दी। इस दौरान मास्टर ट्रेनर दीपक जोशी के साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी, मनरेगा रोजगार सहायक, मनरेगा अवर अभियंता मौजूद थे।