{"_id":"59ad8bc94f1c1b4b738b5006","slug":"61504545737-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनालीछीना में शिक्षा, चिकित्सा की हालत बेहद खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनालीछीना में शिक्षा, चिकित्सा की हालत बेहद खराब
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विकासखंड कनालीछीना की समस्याओं को लेकर सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर क्षेत्र में सैनिक स्कूल खोलने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना को सुविधा संपन्न बनाने की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रयाग दत्त पांडे और व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर की ओर से दिए गए ज्ञापन उन्होंने कहा है कि पूरे कनालीछीना विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों, प्रयोगशालाओं और तकनीकी स्टाफ का अभाव है। सैनिक बहुल इस विकासखंड की लगातार उपेक्षा हुई है। आजीविका के एकमात्र साधन कृषि होने के बावजूद खेती को जंगली जानवरों नष्ट कर रहे हैं। इस समस्या के चलते लोग खेतीबाड़ी को छोड़ते जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में छोटी औद्योगिक इकाईयां लगाने, पर्यटन की अपार संभावना वाले इस विकासखंड में पर्यटन विकास के लिए कदम उठाने, कनालीछीना में स्पोर्ट्स कालेज की स्थापना करने, पिथौरागढ़ में सेना भर्ती का कार्यालय फिर से खोलने की मांग भी की। ज्ञापन में क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर हैं।