{"_id":"596f980a4f1c1b311e8b45e5","slug":"61500485642-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्कोट में तेज बारिश, कई घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्कोट में तेज बारिश, कई घरों में घुसा पानी
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट। अस्कोट में बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। अलबत्ता जिले के अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जिला मुख्यालय समेत अन्य इलाकों में पिछले 24 घंटे से बारिश न होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है और उमस भरी गर्मी का असर बढ़ा है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार जिले की मुख्य सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। बंद पड़ी ग्रामीण सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है।
जिले की 18 ग्रामीण सड़कों पर अब तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इनमें देवलथल-कनालीछीना, सेलमाली-दाखिम, मालाकोट-लोद, कमेटखान-धाराकौली, गंगोलीहाट-चौपाता, थल-लेजम, नरगोली-खतीगांव, तवाघाट-कंज्योति, सानदेव-तुरगोली, मदकोट-बोना, मदकोट-दारमा, चहज-निगल्टी, कोटा-पंद्रपाला, गंगोलीहाट-सुगड़ी, डीडीहाट-सीराकोट, गुरना-गोगिना, नौलड़ा-आदीचौरा, भैंसकोट-बजेता मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण सड़कों के बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने ग्रामीण सड़कों को खोलने का काम तेज करने के निर्देश दिए हैं।