फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बारिश से पहाड़ के पर्यटन उद्योग को भी झटका

बारिश से पहाड़ के पर्यटन उद्योग को भी झटका

Wed, 12 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बारिश से पहाड़ के पर्यटन उद्योग को भी झटका
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। भारी बारिश से पहाड़ के पर्यटन उद्योग को भी तगड़ा झटका लगा है। पर्यटकों के पसंदीदा हिल स्टेशन चौकोड़ी में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में बारिश के बाद पहली जुलाई से सन्नाटा छा गया है। पर्यटकों की एडवांस बुकिंग भी रद्द हो रही है। यही हाल यहां के निजी होटलों का भी है। बारिश के कारण सड़कें बंद होने और भूस्खलन के डर से पर्यटकों का आना बंद हो जाता है। यदि सामान्य स्तर की बारिश हो तो पर्यटक आनंद उठाने के लिए आते रहते हैं। पिछले साल जुलाई में भी पर्यटकों की आवाजाही बनी थी।
विज्ञापन


चौकोड़ी के पर्यटक आवास गृह में जून में 942 पर्यटक आए थे, जबकि जुलाई में अब तक मात्र 65 लोग पहुंचे हैं। जून में 12 तारीख तक 473 पर्यटक आ चुके थे। पर्यटक आवास गृह के प्रभारी प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की संख्या घटने की संभावना है, क्योंकि आनलाइन बुकिंग लगातार रद्द हो रही है और रूटीन के ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। उन्होंने स्वीकारा कि लगातार बारिश और मौसम विभाग का अलर्ट इसका प्रमुख कारण है।
विज्ञापन


बेड़ीनाग, चौकोड़ी, पातालभुवनेश्वर के निजी होटलों में भी इन दिनों ग्राहकों का टोटा हो गया है। बारिश के कारण स्थानीय लोग भी आवाजाही कम करते हैं। उधर, मुनस्यारी में पर्यटकों की आवाजाही नगण्य हो गई है। थल-मुनस्यारी मार्ग अक्सर बंद होने से पर्यटक जोखिम उठाने की स्थिति में नहीं हैं। अब अक्तूबर के बाद ही यहां पर्यटकों की आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed