फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बेटों की तरह बेटियों की परवरिश करेंगी

बेटों की तरह बेटियों की परवरिश करेंगी

Sun, 09 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बेटों की तरह बेटियों की परवरिश करेंगी

विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गौरा देवी स्वायत्त सहकारिता बनकोट के वार्षिक अधिवेशन में महिलाओं ने बेटों की तरह ही बेटियों की परवरिश करने और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया गया।

अधिवेशन की मुख्य अतिथि विधायक मीना गंगोला ने महिलाओं को आगे बढ़ाने में हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। सहकारिता की सचिव बबीता देवी ने बताया कि हिमालयन ग्राम विकास समिति ने वर्ष 2013 में सहकारिता का गठन किया। सहकारिता से बनकोट के 14 ग्राम पंचायतों के 30 महिला समूहों की 372 महिलाएं जुड़ी हैं। बताया कि सहकारिता ने अब तक 18.32 लाख रुपये की बचत की है। 13 लाख रुपये का आंतरिक लोन महिलाओं को बांटा है।
विज्ञापन


सहकारिता की अध्यक्ष कमला बनकोटी ने बताया कि दुग्ध व्यवसाय के साथ ही कृषि उपकरण और उत्पादों का व्यवसाय किया जा रहा है। अधिवेशन के दौरान महिलाओं ने राजकीय कन्या हाइस्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज बनकोट में शिक्षकों के रिक्त पदों में तैनाती, बनकोट अस्पताल में चिकित्सक नियुक्त करने की मांग विधायक के सामने रखी। अधिवेशन में चंचल सिंह बनकोटी, उमेद सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपेश सिंह, शिवराज सिंह, खष्टी देवी, सीमा देवी, कला देवी, हिमालयन ग्राम विकास समिति के विनीत जोशी, जगत दशौनी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed