फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान सितंबर से चलेगा

खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान सितंबर से चलेगा

Sat, 08 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान सितंबर से चलेगा
डीडीहाट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। खसरा रूबेला से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बचाने के लिए सितंबर से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। देश में अभी यह अभियान 8 राज्यों में चलाया जा रहा है। उसमें उत्तराखंड भी शामिल है।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख जैयंती देवी ने अभियान की तैयारी के लिए आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खसरा रूबेला रोग की जानकारी देते हुए टीकाकरण कर इस रोग से मुक्ति दिलानी होगी। खंड विकास अधिकारी एसएस दरियाल की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डा. भवानी सिंह ने कहा कि इस टीकाकरण में 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


रूबेला रोग होने पर नवजात को मोतियाबिंद, हृदय रोग, मानसिक दुर्बलता और बहरेपन की समस्या बढ़ जाती है। इस अभियान में शिक्षा विभाग, बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग से आपसी समन्वय बनाया जाएगा। कार्यशाला में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एनएस तोमर, खंड शिक्षाधिकारी केआर गौतम, चंदन सिंह, मोहित पंत, प्रशांत रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी में बीडीओ प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में बताया गया कि तहसील क्षेत्र में 11 सितंबर से टीकाकरण अभियान चलेगा। इस दौरान समाजसेवी प्रमोद कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डा. पुनीत मिश्रा, उत्तम राम, तुलसी ऐरी, प्रताप बिष्ट, गणेश भाकुनी, चंदन सिंह, मोहित पंत, गंभीर मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed