{"_id":"59610e1a4f1c1b0f4b8b465d","slug":"61499532826-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप की सड़क पर जल्द डामरीकरण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप की सड़क पर जल्द डामरीकरण होगा
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने नगर के रोडवेज वर्कशाप क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी हासिल की। पंत ने कहा कि रोडवेज वर्कशॉप वाली सड़क पर जल्द डामरीकरण होगा।
वित्त मंत्री के सामने लोगों ने चंद्रभागा से रोडवेज वर्कशॉप जाने वाली सड़क की दुर्दशा का मामला उठाया। कहा कि कई बार सड़क पर डामरीकरण करने का मामला उठाया जा चुका है, कई आंदोलन हो चुके हैं, लेकिन सड़क को पक्का नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने लोगों को बताया कि डामरीकरण के लिए धन मंजूर हो गया है। जल्द ही लोनिवि सड़क पर डामरीकरण करेगा। इस दौरान इलाके के लोगों ने मंत्री को बताया कि बिजली विभाग ने पोल खड़े किए हैं, लेकिन उनमें लाइन नहीं जोड़ी गई है। मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को पोलों में लाइन जोड़ने के निर्देश दिए।
इलाके के लोगों ने क्षेत्र में सफाई न होने का मामला भी मंत्री के सामने उठाया। मंत्री ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। लोगों ने राशन कार्ड न बनने का मामला मंत्री के सामने उठाया। मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन को राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री गोविंद महर, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश महर आदि मौजूद थे।