{"_id":"595298d34f1c1b82208b45f0","slug":"61498585299-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भारतीय क्षेत्र में लौटेगा पहला यात्री दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भारतीय क्षेत्र में लौटेगा पहला यात्री दल
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भारतीय क्षेत्र में लौटेगा पहला यात्री दल
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 54 सदस्यीय पहला दल बुधवार सुबह लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में लौट आएगा। ठीक उसी समय तीसरे दल के 56 यात्री दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेंगे। पहला दल वापसी में मंगलवार को तकलाकोट पहुंच गया है। आईटीबीपी के नियंत्रण कक्ष के अनुसार सभी यात्री स्वस्थ हैं।
पहले दल के जनसंपर्क अधिकारी चंद्रमौली कुमार टी शर्मा ने नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी कि सभी यात्री कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा से बेहद खुश है। यात्री बुधवार को लिपुलेख दर्रा पार करने के बाद गुंजी पड़ाव पहुंच जाएंगे। मंगलवार को तीसरे दल के यात्रियों ने गुंजी से नाभीढांग तक का सफर पूरा किया। यात्री बुधवार तड़के लिपुलेख दर्रे के लिए रवाना होंगे। दूसरे दल के 47 यात्री कैलाश परिक्रमा करते हुए तिब्बत के डेरापुक नामक स्थान पर पहुंच गए हैं।
चौथे दल के यात्रियों ने मंगलवार को सिर्खा से गाला तक का सफर पूरा किया। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि यात्रा सही ढंग से चल रही है। किसी भी यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई है। आईटीबीपी ने संचार और सुरक्षा का बेहतरीन इंतजाम किया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने हर पड़ाव पर यात्रियों के भोजन और आवास की व्यवस्था की है।