{"_id":"59416fd24f1c1b56218b471d","slug":"61497460690-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी बाजार में जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी बाजार में जाम से लोग परेशान
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी बाजार में जाम से लोग परेशान
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। शास्त्री चौक में बुधवार की सुबह लगे जाम में दो घंटे तक पर्यटकों और आम लोगों के वाहन फंसे रहे। मुख्य सड़क पर वाहनों को गलत तरीके से खड़ा करने के कारण अक्सर यह समस्या पैदा हो जाती है। मदकोट चौराहा, शास्त्री चौक, ब्लॉक चौराहा में अक्सर जाम लग जाता है। नगर में इन दिनों भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। जाम के कारण उनको खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की मांग है कि पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने और मनमाने ढंग से वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा करने से यह समस्या पैदा हो रही है।
थाना प्रभारी रोहतास सागर का कहना है कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए अब ठोस कदम उठाए जाएंगे और गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन होने के कारण ही जाम की नौबत आती है।