{"_id":"59416ed74f1c1bad428b4749","slug":"61497460439-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मनरेगा में काम की मांग टोलफ्री नंबर पर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मनरेगा में काम की मांग टोलफ्री नंबर पर करें
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मनरेगा में काम की मांग टोलफ्री नंबर पर करें
पिथौरागढ़। मनरेगा के तहत काम की मांग करने वाले जॉबकार्ड धारकों के लिए अब टोलफ्री नंबर जारी कर दिया गया है। जॉबकार्ड धारकों को काम की मांग के लिए अब ग्राम पंचायतों और ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
वह राज्य स्तर पर स्थापित टोलफ्री नंबर-18001803100 में फोन कर काम की मांग कर सकते हैं। यदि जॉबकार्ड धारक को किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करानी हो तो वह इसी टोलफ्री नंबर का उपयोग कर सकता है।
जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने बताया कि टोलफ्री नंबर से जानकारी मांगने वाले को एसएमएस के जरिए तत्काल सूचना मिल जाएगी। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत और विकासखंड कार्यालय को भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत प्रत्येक जॉबकार्डधारक परिवार को काम मांगे जाने पर एक वर्ष में 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा। कार्य मांगने पर 15 दिन के भीतर काम उपलब्ध कराना अनिवार्य है।