{"_id":"5c4b52b4bdec224c7f23bfc1","slug":"55-dantzariak-hockey-lehiaketa-irabazi-du","type":"story","status":"publish","title_hn":"55वीं वाहिनी ने जीती हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55वीं वाहिनी ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
Fri, 25 Jan 2019 11:47 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में हॉकी की विजेता टीम को पुरस्कृत करते एसएसबी अधिकारी।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता पर 55वीं वाहिनी एसएसबी पिथौरागढ़ ने कब्जा जमा लिया है। 55वीं वाहिनी ने 5वीं वाहिनी चंपावत को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में खेले गए खिताबी मुकाबले में 55वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने फार्म में चल रहे अपने कप्तान कामेश यादव के बेहतरीन खेल की बदौलत एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की। 55वीं वाहिनी के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता ने विजेता, उप विजेता टीम के साथ ही खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
55वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट माधव चंद्र घोष ने खिलाड़ियों के खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता से खिलाड़ियों के खेल कौशल में और निखार आएगा। समापन अवसर पर निरीक्षक रमेश प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक दीले राम, ईश्वर सिंह, भारत चंद, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो