{"_id":"5c7ec031bdec22142c5c9d07","slug":"51551810609-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास रथ के जरिए दी योजनाओ की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास रथ के जरिए दी योजनाओ की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए देहरादून से निकले सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के विकास रथ के जरिए मंगलवार को जिला मुख्यालय में विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी गई।
लोक कलाकारों ने केमू स्टेशन, विण, ऐंचोली और वड्डा बाजार में नुक्कड़ नाटकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और एलईडी रथ के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पूर्णागिरि देवभूमि उत्थान समिति के कलाकारों ने अटल आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, होम स्टे, पर्वतीय क्षेत्रों के पुननिर्माण, कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने, भ्रष्टाचार पर रोक, ऑल वेदर रोड आदि की जानकारी दी। योजनाओं से संबंधित पर्चे बांटे गए।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी वणिका भार्गव ने बताया कि गांव-गांव जाकर सरकार के कार्यो और योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। विकास रथ के जरिए कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में भी लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।